jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

नारी सम्मान असली हीरो की पहचान महिलाओं के लिए नारी सशक्तिकरण संघ ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

मकड़ाई समाचार शहडोल। नारी सशक्तीकरण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नूतन सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने नारी सम्मान अभियान के अन्तर्गत महिलाओ के विरुद्ध घटित अपराधों के संबंध में बचाव व रोकथाम के लिए शहडोल पुलिस डी.एस.पी. सोनाली गुप्ता के साथ नारी सशक्तिकरण संघ द्वारा जागरुकता अभियान चलाया। नारी सशक्तिकरण संघ शहडोल की सभी नारी शक्तियों ने उत्साह पूर्वक नए वर्ष का स्वागत किया और साथ ही लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश में पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे नारी सम्मान अभियान के तहत सोमवार को होटल विजयश्री शहडोल में महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला अपराधों के प्रति जागरुकता लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कुछ कहो कुछ करो समझदारी से सम्मान महिलाओं के विरुद्ध अपराध हेतु जागरूकता अभियान के तहत 18 जनवरी 2021 को नारी सशक्तिकरण संघ शहडोल के बैनर तले सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें की सम्मान अभियान महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान कार्यक्रम मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा नारी सशक्तिकरण संघ के बैनर तले आयोजित किया गया। जिसमें सुश्री आद्रिका गुप्ता ने बढ़ चढ़कर बेटियों और महिलाओं पर अपने विचार रखे। नारी का सम्मान असली हीरो की पहचान एवं महिला अपराध ना मेरे शहर ना मेरे प्रदेश ना ही मेरे देश मे नहीं मेरे देश में मुहिम चलाने का जनमानस से अपील अपने वक्तव्य के माध्यम से किया। इस अभियान के दो मुख्य नारे है कुछ कहो कुछ करो समझदारी से एवं असली हीरो मुख्यमंत्री द्वारा अभियान के शुभांरभ मे उन नागरिको को जिन्होने महिला अपराध रोकने एवं घटित होने के उपरांत पीडिता के समर्थन मे सकारात्मक कार्य किये उन्हे असली हीरो के रूप मे सम्मानित किया गया है । सम्मान महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान कार्यक्रम, मध्य प्रदेश पुलिस शासन द्वारा नारी सशक्तिकरण संघ के माध्यम से किया गया निसमे मुख्य अतिथि के रुप में शहडोल डीएसपी सोनाली गुप्ता एवं एसआई आशिमा गौतम द्वारा पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में डॉ मंजू पांडे के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

- Install Android App -

अन्नपूर्णा गोस्वामी के द्वारा मां दुर्गा की स्तुति की गई। नारी सशक्तिकरण संघ के सदस्यों ने नारी सम्मान गीत गाया गया। बेटी अमरीशा पांडे द्वारा नारियों की सुरक्षा के लिए अपने विचार प्रकट किए गए। भाव्या मिश्रा एवं आर्यन रत्नम ने भी अपनी कविता के माध्यम से नारी का सम्मान असली हीरो की पहचान को समझाया। पुलिस प्रशासन की तरफ से डीएसपी सोनाली गुप्ता द्वारा नारी का सम्मान असली हीरो की पहचान का नारा लगवाया गया और बताया गया कि हर समय आपके आपके साथ हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में नारी सशक्तिकरण संघ की नूतन सिंह ने डीएसपी सोनाली गुप्ता का आभार प्रकट किया नारी सशक्तिकरण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नूतन सिंह ने डीएसपी मैडम सोनाली गुप्ता, एसआई आशिमा गौतम, शिप्रा मजूमदार, नीता अरोड़ा को कोरोना सर्टिफिकेट से नवाजा गया। मंच का संचालन राष्ट्रीय प्रोग्राम निरीक्षक रश्मि गुप्ता के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती अनीता गुप्ता के सराहनीय योगदान से यह कार्य सफलता की ओर अग्रसर हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नारी सशक्तिकरण की तरफ से नूतन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नारी शक्तियों का आभार प्रकट किया। साथ ही सपना त्रिपाठी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शोभा रत्नम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पुष्पा द्विवेदी राष्ट्रीय सचिव, नीतू मोर राष्ट्रीय सह सचिव, अनीता गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, नीलम रस्तोगी राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष, रश्मि गुप्ता राष्ट्रीय प्रोग्राम निरीक्षक, सुमिता शर्मा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, पूनम रस्तोगी राष्ट्रीय सदस्य, गीता मिश्रा, नीतू मौर्य, अन्नपूर्णा गोस्वामी, दीपका निगम, संगीता निगम, पूनम रस्तोगी, नीलम रस्तोगी, नीतू मूंदड़ा, गरिमा यादव, शिप्रा मजूमदर, नीता अरोरा, शांति गुप्ता, खुशबू सिंह, दीपा मिश्रा, मेधा पंवार, आशा सिंह, अर्चिता अवस्थी, रेखा सिंह, श्वेता नामदेव, अन्नपूर्णा शर्मा, मधु सोनी, तृप्ति ठाकुर, गीत शिवहरे एवं अन्य सभी सदस्य के विशेष सहयोग की सराहना की।

इस जागरूकता अभियान के कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति सराहनीय रही। जिनका वतन प्रताप सिंह द्वारा स्वागत किया। समाज का आईना कहे जाने वाले पत्रकार बंधुओं में दिनेश अग्रवाल उपसंपादक दैनिक भारती, रविंद्र सिंह गिल एबीपी न्यूज़ संवाददाता, दैनिक जागरण एवं अनादि टीवी के संवाददाता राहुल सिंह राणा, अरविंद पांडे दूरदर्शन, चंदन कुमार वर्मा एडिटर मिर्ची न्यूज़, अखिलेश मिश्रा राजधानी न्यूज़, सोनू खान बांधव भूमि, जितेंद्र विश्वकर्मा मध्य भारत न्यूज़, दिनेश विश्वकर्मा संवाददाता MP 18 न्यूज़, शैलेंद्र पांडे MP 18 न्यूज़, रामबली यादव ACN न्यूज़, इन सभी कर्मठ पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति गरिमामई रही।