jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

नाले में गिरा कंटेनर, दो को निकाला, दो और के दबे होने की आशंका

मकड़ाई समाचार राजगढ़। पेट्रोल पंप के समीप एक कंटेनर पुल से नीचे नाले में जा गिरा, जिसमें दो लोगों के दबे होने की आंशका जताई जा रही है, इनमें से 2 लोगों को बाहर निकाला जा चुका। जानकारी के मुताबिक एक कंटेनर राजस्थान की ओर से ब्यावरा की ओर जा रहा था। तब ही पेट्रोल पंप के समीप जयपुर-जबलपुर हाइवे क्रमांक 12 पर शहर के मुख्य रोड पर एक बाइक सवार को बचाने में गुमटी को तोड़ता हुआ पानी में गिर गया। हादसे में 2 लोगों के दबने की आशंका है, 2 लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है।

बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ है। उसको बचाने के दौरान कंटेनर रेलिंग तोड़कर पानी मे जा गिरा, साथ मे साइड लगी एक गुमटी को भी तोड़ दिया, दो लोगों के गुमठी में होने का अनुमान है।

चूने से भरा था कंटेनर, पानी में गिरकर गर्म हुआ

- Install Android App -

कंटेनर में चूना भरा हुआ था, वह अब पानी मे घुल गया, जिसके कारण पानी गर्म होने लगा। इस कारण बचाव कार्य मे दिक्कतें आ रही है। साथ ही चूना उड़ने से भी बचाव कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

2 साल पहले भी गिरी थी स्कार्पियो, 5 की हुई थी मौत

2 साल पहले सड़क निर्माण एजेंसी के इंजीनियर की भी एक स्कार्पियो इसी पुल से नीचे नाले में जा गिरी थी। इंजीनियर रक्षाबंधन का दिन होने से जयपुर से राखी बंधवाकर भोपाल जा रहे थे। एक बाइक को बचाने में सड़क किनारे खड़े एक छोटे से बालक, उसकी मां को साथ लेकर वह नाले में गिरी थी। हादसे में इंजीनियर, ड्राइवर व बालक की मौत हो गई थी। हादसे में महिला के गर्भ में पल रहे एक गर्भस्थ शिशु की भी मौत हुई थी।