jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

नाव पलटने से दो महिलाओं की मौत, 11 को ग्रामीणों ने बचाया

मकड़ाई समाचार अशोकनगर/मुंगावली। मुंगावली क्षेत्र के ग्राम बाड़ोली से होकर गुजरी कैथन नदी में रविवार को सुबह मजदूरों से भरी नाव पलट गई। इसमें नाविक समेत लोग सवार थे। इस हादसे में दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। एक व्‍यक्‍ति तैरकर बाहर निकल आया। बाकी 11 लोगों को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। यह सभी मजदूर नाव में सवार होकर पास के गांव में फसल काटने के लिए जा रहे थे। हादसे का कारण नाविक का अचानक पैर फिसलने से नाव अनियंत्रित होना बताया गया है। राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने हादसे पर शोक जताया है। साथ ही, मृतकों के स्वजन को आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही।

जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह रविवार को सुबह भी बाड़ोली गांव के रहने वाले मजदूर फसल काटने के अपने घरों से निकले। यह लोग पास के ही गांव सांवलहेड़ा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में कैथन नदी थी। इस नदी को पार करने के लिए मजदूरों ने नाव का सहारा लिया। 13-14 लोग एक ही नाव में सवार हो गए। बताते हैं कि नाव कुछ दूर ही चली थी, तभी अचानक नाविक का पैर फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित हुआ और उसी के साथ नाव का बैलेंस भी गड़बड़ हो गया, जिस कारण नाव पलट गई। इससे नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर गए। यह देख आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सभी ने नदी में छलांग लगाकर इनको बाहर निकाला। हादसे में नाव सवार प्रेमबाई पत्नी खुशीलाल अहिरवार उम्र 60 वर्ष कुसमबाई पत्नी मोहनलाल अहिरवार की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों को निकालकर सीधे इलाज के लिए मुंगावली अस्पताल भेजा गया। यहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

- Install Android App -

इन लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
हादसे के समय नाव में सवार गोपी अहिरवार, अनीता अहिरवार, गीता अहिरवार, काजल अहिरवार, शिवानी अहिरवार, वैष्णव अहिरवार, संजू मोहन अहिरवार, सनमान अहिरवार, जितेंद राजपूत, चालू राजा, रोशन सिंह राजपूत भी सवार थे। ग्रामीणों की मदद से इन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ग्रामीण बोले- रेस्क्यू के लिए नहीं आया कोई भी
कैथन नदी में जिस स्थान पर नाव पलटी, वहां करीब 30 फीट की गहराई थी। समय रहते अगर ग्रामीण रेस्क्यू शुरू नहीं करते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। गांव वालों का कहना है कि हादसे के तत्काल बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना भेज दी गई थी, लेकिन समय पर कोई भी जिम्मेदार पहुंचा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नाव में लाइफ जैकेट, रस्सा आदि जरूरी चीजें भी नहीं थीं।
नाव हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मृतकों के स्वजन को शीघ्र ही शासन की ओर से चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। मेरे भी द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी।
-बृजेंद्र सिंह यादव, राज्यमंत्री लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
पौने दस बजे मुझे ग्रामीणों ने फोन पर नाव पलटने की सूचना दी, जिसके बाद तुरंत पुलिस बल मौके पर भेजा गया। ग्रामीणों ने सभी को नदी से निकाल लिया। पुलिस के साथ सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
अजय सिंह जाट, थाना प्रभारी, मुंगावली