jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

निर्दयी मां की करतूत, तेज़ ठंड में 1 दिन की नवजात को कूड़े के ढेर में फेंका

मकड़ाई समाचार राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक मां ने ममता को शर्मसार कर देने वाला ऐसा काम किया, जिसकी खबर सामने आते ही लोग हैरान रह गए। यहां एक महिला ने अपनी नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद तेज ठंड के बीच कचरे के ढेर में फेंक दिया। बिना कपड़ों के नवजात काफी समय तक तेज ठंड में तड़पती रही, जिससे उसके शरीर पर कई जख्म हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को इलाज के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया दिया।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक मामला माचलपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कुल्मी गांव का है। यहां बुधवार सुबह रास्ते से गुजर रहे सीताराम मालवीय को पास में कचरे के ढेर में किसी बच्चे की रोने की आवाज़ सुनाई पड़ी। जब उसने पास जाकर देखा तो कचरे में दबी एक नवजात बच्ची ठंड में ठिठुरती कराह रही थी। बच्ची के बदन पर कोई कपड़ा भी नहीं था जिससे उसके शरीर पर काफी घाव हो गए थे। तभी सीताराम मालवीय ने बच्ची को उठाया और सीने से लगा लिया। इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को लगी जिससे भीड़ इक्कठी हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नवजात बच्ची महज एक दिन की है और फिलहाल अभी स्वस्थ्य है। उसे निगरानी में रखा गया है। वहीं बच्ची को फेंकने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।