jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

नींबू के दामों ने खट्टे किए दांत, पहली बार भाव 300 रुपए किलो, बगीचों पर पहरेदार तैनात

Lemon Rate: गर्मी के दिनों में नींबू सबसे बड़ा सहारा होता है। चाहे कुछ न मिले, बस एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़कर पी लिया जाए तो बड़ी राहत मिलती है। लेकिन इस बार नींबू की कीमतों में दांत खट्ट कर दिए हैं। नींबू की कीमत में पिछले हफ्ते भारी उछाल देखा गया है। गाजियाबाद थोक सब्जी बाजार में लगभग 350 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। व्यापारी हैरान हैं और कह रहे हैं कि इससे पहले नींबू इतना महंगा कभी नहीं हुआ। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हैदराबाद में नींबू ₹10 प्रति नग बिक ​​रहा है। मध्य प्रदेश में भी यही दाम है। गुजरात में यह ₹200 प्रति किलो बिक रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि कीमतें वास्तव में बहुत अधिक हो गई हैं। पहले हम ₹ 700 के लिए एक पूरी नींबू की बोरी खरीदते थे, जिसकी कीमत अब ₹ 3,500 हो गई है। हम एक नींबू को ₹ 10 में बेच रहे हैं और कोई भी इसे खरीदने के लिए तैयार नहीं है। कोई भी इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। कीमतें बढ़ गई हैं और नींबू की खरीद के बिना जा रहे हैं।

- Install Android App -

इटावा में बाग से 10 किलो नींबू चोरी, कानपुर में लगाए गए पहरेदार

जासं, इटावा : सेब, आम, तरबूज, खरबूजा, कीवी, अंगूर जैसे फलों के दामों से आगे निकला नींबू अब चोरों की निगाह में है। बरेली और शाहजहांपुर के बाद अब इटावा के जसवंतनगर में नींबू की चोरी का मामला सामने आया है। जसवंतनगर तरुण मिश्रा के बाग से चोर करीब 10 किलो नींबू तोड़ ले गए। पुलिस नींबू चोरों का पता लगा रही है। किसानों को कहना है कि नींबू के बढ़े दामों के कारण इनकी कड़ी निगरानी भी करनी पड़ रही है। तरुण मिश्रा के घर के पिछवाड़े बड़ा बगीचा है। उसमें नींबू के पेड़ हैं। वर्तमान में एक नींबू की कीमत आठ से 10 रुपये तक है। 250 से 300 रुपये किलो तक में बिक्री हो रही। तरुण ने थाने में तहरीर देकर नींबू तोड़े जाने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, जांच की जा रही है। इसी तरह कानपुर में नींबू के बगिचों पर पहरेदार तैनात करने पड़े हैं।