jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

बैक करते समय कुएं में गिरी कार, चालक की मौत

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरी के पास वदरांव गौतमान में शराब के नशे में कार बैक करना युवक को महंगा पड़ गया है। कुएं से अनजान युवक ने जैसे ही कार को बैक किया, कार कुएं में जा गिरी, जिसमे अतुल गौतम उम्र 32 वर्ष की हादसे मे दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरमौर भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया है। गुरुवार की दोपहर पीएम हो जाने के बाद पुलिस ने शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

क्या थी घटना

घटना की जानकारी देते हुए आर एस बागरी थाना प्रभारी सिरमौर ने बताया कि बीती देर रात अतुल गौतम अपने साथियों के साथ शराब पी कर अपने घर जा रहा था। उस समय कार को उसका चालक रघुवीर साकेत चला रहा था। अचानक कार मुख्य मार्ग से खेत में उतर गई, जिसके बाद अतुल गौतम द्वारा चाभी लेकर कार बैक करने लगा। इसी बीच उसके साथी कार से उतर गए थे, जिसके बाद उन्हें से अनजान अतुल को आभास भी नहीं रहा कि कुछ दूर पर कुआं है। बैक करते समय कार 60 फुट गहरे कुए में जा गिरी। इसमें अतुल गौतम की मौत हो गई है।

घर से डेढ़ किलोमीटर दूर हुई दुर्घटना

बताया गया है कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वहां से अतुल गौतम का घर महज डेढ़ किलोमीटर पर था, दुर्घटना की जानकारी मौके पर उपस्थित मृतक के मित्रों ने स्वजन को दी थी। ग्रामीणों ने आनन-फानन अतुल गौतम को निकालकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया कार अतुल गौतम के चाचा आर एस गौतम की बताई जा रही है।

- Install Android App -

मौके पर पहुंची एफएसएल टीम

दुर्घटना के बाद गुरुवार की सुबह एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने घटनास्थल से न केवल साक्ष्य जुटाए हैं बल्कि इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर दुर्घटना कैसे हुई।

मामले की जांच की जा रही

कुएं में कार पर जाने के कारण युवक की मौत हो गई है मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रहे हैं।

आर एस बागरी, थाना प्रभारी सिरमौर