ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान... हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान!  मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित

नेमावर थाना प्रभारी ने किया छात्राओं से संवादः गुड टच-बेड टच के बारे में दी जानकारी;।

अनिल उपाध्यय   खातेगांव 

नेमावर: शनिवार को नेमावर थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा, उप निरीक्षक विजय जाट और महिला प्रधान आरक्षक जयवंति बट्टी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं से संवाद किया।

- Install Android App -

इस दौरान बालिकाओं को महिलाओं और बच्चों पर घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। गुड टच-बेड टच, अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक करने, अनजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी प्राइवेट फोटो, वीडियो किसी को शेयर ना करने के संबंध में समझाइश देकर साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को बताया कि किसी अनजान फोन कॉल पर अपने बैंक अकाउंट की डिटेल और ओटीपी नहीं दें। यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही अपने घर-परिवार वालों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें। रोड़ पर यदि कोई घायल दिखाई दे, तो तत्काल उसे इलाज के लिए ले जाएं।

हेल्पलाइन नंबरों डायल 100, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस, 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं से उनकी समस्याएं सुनी और उनके सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इस दौरान बालिकाओं को करियर के लिए भी मार्गदर्शित किया गया।