jhankar
ब्रेकिंग
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक रैली हंडिया के हाट बाजार में वसूली तो नियमित, सुविधाएं बदहाल! टीन शेड टूटा, सफाई व्यवस्था भी सवालों के घे... हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग 

19 वर्षीय युवक ने फर्जी ट्रेडिंग कंपनी द्वारा करोंड़ो ऐंठे, पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, निवेशको से 3 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

मकडाई एक्सप्रेस 24 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर फर्जी कम्पनी बनाकर ट्रेडिंग द्वारा निवेशको से 2.92 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 19 वर्ष के अंकित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

50 से अधिक है शिकायते

पुलिस ने बताया कि विभिन्न थाने और सायबर सेल में शिकायते है कि अंकित ने फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी बनाकर लोगों को ठगा और पैसे विभिन्न फर्जी खातों में जमा करवाए। उसके खिलाफ 50 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। वह बीकाम का छात्र है और नाबालिगों का भी उपयोग करता था। आरोपित आरोपित जेजे कैंप तिगड़ी साउथ दिल्ली का रहने वाला है वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम पर ठगी

- Install Android App -

प्रार्थी प्रोफेसर डॉ. डी. सुनील निवासी अशोका रतन पंडरी रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से 2.92 करोड़ रुपये की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी।

फर्जी खातों में डलवाए रुपए

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। जांच में उपयोग किए जा रहे बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। दिल्ली निवासी आरोपित अंकित सिंह द्वारा पता बदल कर फर्जी कंपनी बनाकर कर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

गेंग में सब के अलग-अलग काम

आरोपितों के गैंग में सभी के काम बंटे हुए हैं। एक व्यक्ति फर्जी सिम उपलब्ध करवाता है, दूसरा मोबाइल फोन, तीसरा खाता और चौथा जिससे ठगी की जा रही उससे लगातार मैसेज में बात कर झांसे में लेना।