jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

न्यू ईयर की पार्टी के बाद नशे की हालत में युवती के साथ होटलकर्मी ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने होटल कर्मचारी आरोपी सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ न्यू ईयर की पार्टी में नशे में बेसुध युवती का होटल के कमरे में होटलकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर होटलकर्मी सुबोध कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला लिंक रोड थाना क्षेत्र के एलिगेंट होटल का हैं। यहां एक युवती 31 दिसंबर की रात अपने 5 दोस्तों के साथ न्यू ईयर के पार्टी में शामिल होने पहुंची। 1 जनवरी की सुबह युवती अपने दोस्तों के साथ एलिगेंट होटल पहुंची। कमर नंबर 112, 113 और 116 में सभी दोस्त पहुंचे। जिसमें 3 लड़के और 3 लड़कियां शामिल थीं। इस दौरान कमरे में अकेले सोने के दौरान दुष्कर्म उसके साथ रेप हुआ।

पीड़िता का कहना है कि शराब पीने के कारण वो कमरा नंबर 113 में जाकर सो गई। जबकि उसके दोस्त 112 नंबर कमरे में वेटर से शराब मंगाकर पी रहे थे। इसी दौरान कोई स्वेट शर्ट पहने शख्स उसमें पास आकर लेट गया और फिर उसने रेप कर दिया। पीड़िता ने कुछ होश में आने के बाद कमरे की लाइट जलाकर देखा तो बेडशीट पर खून के धब्बे पड़े थे। जिससे उसे पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है।

युवती ने होटल के होटलकर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक कमरे में अकेले सोने दौरान उसके साथ होटलकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता ने लिंक रोड थाना में FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए शिनाख्त परेड करवाई। इस दौरान युवती ने आरोपी को पहचान लिया। पुलिस ने होटल कर्मचारी आरोपी सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।