jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

पंचायत चुनाव : हंडिया में 25 जून को डाले जाएंगे वोट, फेसबुक, व्हाट्सएप पर भी उम्मीदवार कर रहे प्रचार-प्रसार

मकड़ाई समाचार हंडिया। हंडिया में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। यहां 25 जून को वोट डाले जाएंगे। सभी प्रत्‍याशी बहुत ही जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। घर घर संपर्क के अलावा प्रत्‍याशी फेसबुक व्हाट्सएप पर भी प्रचार प्रसार कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे है।

- Install Android App -

इतना ही नहीं चुनाव के इस दंगल में पद पर काबिज होने की आकांक्षा लिये नये प्रत्याशियों द्वारा पंचायत में पूर्व के जनप्रतिनिधियों के द्वारा किये गये भ्रष्टाचारों का आरोप लगा कर ग्रामीणों से विकास की गंगा बहाने का वादा किया जा रहा है। कुछ प्रत्याशियों द्वारा तो ऐसे दावे किए जा रहें हैं कि उनकी जीत के बाद पूरी पंचायत में विकास की गंगा ही बहा देंगे। लेकिन हकीकत में जमीन पर कितने वादे उतरेंगे यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। कुल मिलाकर चुनावी सरगर्मी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के सर चढ़कर बोल रही है।