jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

BREAKING NEWS : शादी में आई महिला की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी, घर के बाहर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार

गोली लगने के बाद परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

मकड़ाई समाचार रतलाम। शहर में शादी में आई एक महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर के बाहर ही वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है। वहीं हत्या की खबर से शहर में सनसनी फैल गई।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार मामला स्टेशन रोड थाने क्षेत्र का आनंद कॉलोनी बताया जा रहा है। जहां शाहिन नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहिन पिता अकील खान उम्र 40 साल निवासी मनावर रतलाम में विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। तभी घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।