ब्रेकिंग
हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ... Harda BIG news: लोगों के ऊपर गंदगी डालकर पैसे लूटने वाले नायडू गैंग का मुख्य आरोपी आकाश पिता गोपी ना... कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह पर मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज! हाई कोर्ट के आदेश का पालन कर ... नाबालिग ने 4 वर्षीय मासूम की गला घोंट की हत्या: परिजनो को मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका पाकिस्तान भारत के हमले से बने घाव से उभर नही पा रहा:   बिलोचिस्तान में उठ रही स्वतंत्रता की मांग भारतीय मूल की अनीता आनंद बनी कनाडा की विदेश मंत्री! 

पंडो जनजाति की महिला को डेढ़ लाख में बेचा, आरोपित दंपती गिरफ्तार

आरोपितों के खिलाफ मानव तस्करी का अपराध दर्ज किया गया

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र की विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की 21 वर्षीय महिला को मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में डेढ़ लाख रुपये में बिक्री कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित बीट गार्ड सागर सिंह और उसकी पत्नी श्यामा बाई जायसवाल को पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपित फरार है। उसकी खोजबीन की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ मानव तस्करी का अपराध दर्ज किया गया है।

बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में 21 वर्षीय महिला, पति के साथ जीवन यापन कर रही थी। आरोप है कि क्षेत्र में पदस्थ बीट गार्ड सागर सिंह की पत्नी श्यामा बाई जायसवाल ने उसे अपने जाल में फंसाया।वह 16 नवंबर 2021 को महिला के घर गई थी। बेहतर जीवन का झांसा देकर उसे गांव से निकलने प्रेरित किया था। पति के साथ विवाद होने पर महिला 20 नवंबर को घर छोड़कर श्यामा बाई जायसवाल के घर पहुंच गई थी।यहां दोबारा महिला को यहां रहने पर मुश्किलों का जीवन होने और बाहर निकलने पर जीवन खुशहाल होने का झांसा दिया। पीड़िता इससे सहमत हो गई और पति सागर सिंह के सहयोग से सूरजपुर रेलवे स्टेशन पहुचकर वहा से दोनो मध्यप्रदेश के राजगढ जिला थाना खिलचीपुर के मोल्डी गांव के रतन सिह के घर पहुंचे। यहां पर पांच दिन रहने के बाद वही के रहने वाले वाले प्रेम तवंर नानक व्यक्ति को महिला को एक लाख 50 हजार में बेच दिया गया।

- Install Android App -

पीड़िता को प्रेम तवंर के साथ भेज कर आरोपित दंपती अपने गांव महुली आ गए थे। दो महीने तक प्रेम तवंर के साथ रहने के दौरान पीड़िता प्रताड़ना का शिकार होती रही।मारपीट,दुष्कर्म और यातना भरे जीवन से तंग आकर वह भाग कर रतन सिंह के घर पहुंच गई थी।यहीं पर उसे पता चला था कि उसका सौदा कर उसे डेढ लाख में बेचा गया था। इसके बाद उसने श्यामा बाई जायसवाल को फोन कर बुलाया और उसके साथ वापस लौट गई थी।रास्ते मे उसने पीड़िता को समझाया था कि किसी को भी यह बात न बताएं।सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन लाकर महिला को छोड़ दिया था ताकि दोनों अलग-अलग गांव पहुंचे और लोगों को संदेह न हो।
बताया जा रहा है कि पत्नी के गायब होने के बाद पति ने चांदनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जब वह वापस लौटी तो पुलिस ने भी जांच शुरू की।पूछताछ में मानव तस्करी और दुष्कर्म का मामला सामने आने पर दंपती को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था।इधर तीसरा आरोपित प्रेम तंवर फरार है।उसकी भी खोजबीन पुलिस कर रही है।आरोप है कि दंपती द्वारा कुछ और लोगों को इसी तरह बेहतर काम और ऊंची पगार का झांसा देकर बाहर भेजा गया है अब पुलिस उन लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।