रतलाम। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश किया है वही लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि इस गिरोह के अन्य सदस्य अभी गिरफ्तार नही हो पाए हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब लुटेरी दुल्हन से शादी करने वाले शख्स की लाश बाईपास पर मिली। जब मामले की जांच हुई तो पता चला कि यह महिला पहले से शादीशुदा है और 8 शादियां कर चुकी है। यह मामला 29 जुलाई का है, जब सैलाना बाईपास पर एक पेड़ से लटकता एक शव मिला था। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की तो पाया कि मृतक महेंद्र बांसवाड़ा के पास एक गांव का निवासी है। 30 जुलाई को मृतक का परिवार जिला अस्पताल पहुंचा जहां परिजन ने लुटेरी दुल्हन की जालसाज़ी की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि महेंद्र कुवैत में काम करता था लोकडाउन के पहले अपने घर बांसवाड़ा आया था, जिसके बाद शादी के लिए एक एजेंट ने मीनाक्षी नाम की लड़की से 3 लाख में शादी तय की थी। 27 जुलाई को महेंद्र के शादी हुई, जिसके बाद दुल्हन व परिजन महेंद्र को अपने घर धार ले जाकर वापस आने का कहकर अपने साथ लेकर निकले। उसके बाद पुलिस को महेंद्र का शव सैलाना ओर परिजनों की सूचित कर बयान लेकर मामले की जांच में जुट गया।
ब्रेकिंग