jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

पटना में जुमे की नमाज के बाद अतीक अहमद जिंदाबाद के नारे लगे

मकड़ाई एक्सप्रेस पटना | अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का बाद उत्तर प्रदेश के लिए शुक्रवार का दिन अहम होने जा रहा है।   आज प्रदेश भर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज होगी। आशंका है कि नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतरकर हंगामा कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।

- Install Android App -

 पटना में जुमे की नमाज के बाद अतीक अहमद जिंदाबाद के नारे लगे। जानकारी के मुताबिक, पटना जंक्शन के पास मस्जिद में नमाज के बाद जब लोग निकल रहे थे, तब वहां कुछ यूट्यूबर्स ने यूपी के अतीक और अशरफ प्रकरण पर राय मांगी। इस दौरान अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगे।   थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारियों से अनुमति लेकर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की चेष्टा करने के आरोप में यूट्यूबर्स पर भी प्राथमिकी की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है।

जुमे की नमाज को देखते हुए यूपी के कुछ इलाकों, खासतौर पर प्रयागराज को संवेदनशील बताया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया है, ताकि नमाज के बाद किसी तरह की अप्रिय स्थिति ना बने।
इस बीच, यूपी एसटीएफ को शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम की सरगर्मी से तलाश जारी है। ताजा खबर यह है कि शाइस्ता के प्रयागराज के आसपास ही कहीं छिपे होने की सूचना है। उसके साथ चार-पांच महिलाएं बुरका पहने हुए हैं। यही कारण है कि पुलिस को पहचान करने में मुश्किल हो रही है।