jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

पटना स्टेशन पर पोर्न फिल्म चलने के बाद अब भागलपुर में LED स्क्रीन पर अश्लील विज्ञापन, Video हो रहा वायरल

भागलपुर। बिहार में अश्लीलता की बहार आ गई है। पिछले दिनों पटना स्टेशन पर पोर्न वीडियो चल गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरला हुआ था। अब एक और वीडियो भागलपुर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में LED स्क्रीन पर अश्लील विज्ञापन प्रसारित किया जा रहा है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले पटना जंक्शन पर अश्लील फिल्म चल गई थी। इसमें कोलकाता से ऑपरेट होने की बात सामने आई और कार्रवाई भी हुई। अब भागलपुर पहुंचने वाले लोगों की सुविधाओं के संबंध में जानकारी देने वाले जिला प्रशासन के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर वेश्यावृत्ति का विज्ञापन चलने लगा। सोमवार रात करीब 10 बजे भागलपुर जंक्शन के बाहर इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर यह ऑफर दिखना शुरू हुआ तो लोग वीडियो बनाकर वायरल करने लगे। जिला प्रशासन की टीम ने आननफानन में इसकी बिजली बंद कराई।

- Install Android App -

इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई तो की गई, लेकिन अंबेडकर प्रतिमा के पास हुई इस घटना की चर्चा जोरों पर है। बता दें कि 19 मार्च को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगे टीवी स्क्रीन पर चल रहे विज्ञापन की जगह पर अश्लील वीडियो दिखने लगा था। यह लगभग तीन मिनट तक चला जिसके बाद जंक्शन पर उहापोह की स्थिति हो गई। साथ ही यात्री आक्रोशित होकर रेलवे प्रबंधक पर भड़कने लगे।

टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन की जगह अश्लील वीडियो के चलने से यात्रियों में आक्रोश था। इसके बाद रेलवे के वाणिज्य विभाग ने विज्ञापन एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। विज्ञापन एजेंसी के संचालक पर जुर्माना करने के साथ साथ रेलवे  द्वारा कंपनी के अग्रीमेंट को समाप्त कर दिया गया था।