jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

MP ट्रेन हादसे में एक की मौत : बिलासपुर-शहडोल मार्ग के सिंहपुर स्टेशन पर मालगाड़ी आपस में टकराई, इंजन में लगी आग, एक पायलट की मौत, 4 घायल

मकड़ाई समाचार शहडोल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां मालगाड़ी ट्रेनें आपस में भिड़ गई। जिससे मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। वहीं पांच लोको पायलट घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, सिंहपुर स्टेशन में एक मालगाड़ी खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे खड़ी हुई मालगाड़ी इंजन में आग लग गई। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान बाजू की पटरी से जा रहा एक मालगाड़ी भी चपेट में आ गई। इस तरह कुल 3 माल गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है उस पर पहले से सिग्नल रेड था, इसके बाद भी बुढार की ओर से आ रही कोयला लोड मालगाड़ी ने ओवरशूट करते हुए खड़ी मालगाड़ी पर टक्कर मार दी, हादसे में 4 रेलवे इंजन ट्रैक पर पलट गई, इन चारों में मौके पर ही आग लग गई।

इस हादसे में पायलट राजेश प्रताप की मौत हो गई, वहीं सहायक लोको पायलट ऋतु राज सिंह समेत 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के चलते बिलासपुर कटनी रूट की सभी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। वहीं राहत और सुधार कार्य जारी है। छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति को नौरोजाबाद स्टेशन पर रोक दिया गया है। इसके यात्रियों को बस के माध्यम से बिलासपुर भेजा जा रहा है। मौके पर बिलासपुर से अभी बड़े अधिकारियों का दल नहीं पहुंचा है।