jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

shivpuri News :पटवारी को 3 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

पटवारी ने ग्रामीण से नामांतरण के बदले 3000 रुपए की रिश्वत मांगी।लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को  दबोच दिया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी | जिले के बिजरोनी हल्क के पटवारी ने एक ग्रामीण से फौती के नामांतरण के बदले तीन हजार रुपए की रिश्वत मांगी। ग्रामीण ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को गुरुवार को दबोच दिया। लोकायुक्त टीम पटवारी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक बदरवास तहसील के बिजरोनी हल्के में पटवारी अवधेश पदस्थ हैं। अवधेश शर्मा से गांव के एक ग्रामीण से फौती के नामांतरण के बदले तीन हजार रुपए मांगे। ग्रामीण ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत मांगने की बात को पहले पुष्ट किया। इसके बाद प्लानिंग कर गुरुवार को पटवारी को रिश्वत देने के लिए ग्रामीण को भेजा। ग्रामीण ने पटवारी को जैसे ही रुपए दिए। वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी से के पास से रिश्वत के रुपए लोकायुक्त टीम ने बरामद कर लिए और उसके जब हाथ धुलवाए तो उसके हाथ लाल हो गए। लोकायुक्त की टीम पटवारी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पहले भी रिश्वत लेते पकड़ा गया है – पटवारी अवधेश शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त में पहले से एक प्रकरण दर्ज है। 2021 में पटवारी जब एजवारा हल्के में पदस्थ था तब भी उसे लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।