jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

Bhopal News : बदमाशों ने शताब्दी एक्सप्रेस पर की पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त, यात्रियों में दहशत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24भोपाल। असमाजिक तत्वों द्वारा या़़त्री रेल गाड़ियों को निशाना बना जा रहा है। यह लोग इन गाड़ियों पर पत्थरबाजी करते है। प्राप्त जानकारी के अनुसाररानी कमलापति स्टेशन भोपाल से हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पिछले दिनों रायरू के पास पथराव हुआ था। पत्थरबाजों ने शताब्दी ट्रेन को निशाना बनाया। ग्वालियर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन भोपाल की ओर जा रही शताब्दी पर सिथौली से संदलपुर के बीच पथराव कर दिया गया। ट्रेन का सी-9 कोच का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव से यात्री दहशत में आ गए और रनिंग स्टाफ को सूचना दी।

- Install Android App -

ट्रेन क्रमांक 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस 9:23 मिनट से 17 मिनट की देरी से झांसी की ओर रवाना हुई थी। सिथौली से संदलपुर के बीच असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंक दिए। यह पत्थर ट्रेन के कोच सी-9 की खिड़की से जाकर टकराया। इसके चलते खिड़की का बाहरी शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। आरपीएफ का गश्ती दल भी थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई हाथ नहीं आया। कांच पर टेप लगाकर आगे रवाना किया गया। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया आरपीएफ जांच कर रही है।