jhankar
ब्रेकिंग
🌾 TODAY मंडी भाव | हरदा, टिमरनी और खिरकिया मंडी के ताजा भाव | 12 नवंबर 2026 जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने साझा की कार्यक्रमों की रूपरेखा स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर कुमार सत्यम जैव उर्वरकों से गेहूं के बीज एवं मिट्टी का उपचार कर 20 से 25 प्रतिशत तक बचाएं रासायनिक उर्वरक ग्राम मांदला में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानक... मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को टेमागाॅंव में लगेगा शिविर हरदा जिले में 21 दिसंबर तक चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान बाल विवाह रोकने हरदा जिले के तीनों विकासखंडों में उड़नदस्तों का गठन छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा

पटाखे की चिंगारी से लकड़ी के मकान में लगी आग, महिला को पड़ोसियों ने बचाया

हरदा। शहर के कसेरा मोहल्ले में बीती रात पटाखे की चिंगारी से एक मकान की ऊपरी मंजिल में भीषण आग लग गई। लकड़ी से बना मकान धू-धू कर जलने लगा। ग्राउंड फ्लोर पर सो रही बुजुर्ग महिला को पड़ोसियों ने समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आधी रात को उठीं लपटें

- Install Android App -

पार्षद व कसेरा समाज के अध्यक्ष मनोज महलवार ने बताया कि बुजुर्ग सुषमा चंद्रवंशी घर में अकेली रहती हैं। बीती रात करीब 1 बजे उनके मकान की ऊपरी मंजिल से धुआं और लपटें उठती देख सामने रहने वाले युवक ने पड़ोसियों को जगाया। उस समय सुषमा नीचे के कमरे में सो रही थीं और उन्हें आग का पता तक नहीं चला। पड़ोसियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला।

5 लाख का सामान जलकर खाक

सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद एक घंटे तक फायर ब्रिगेड सुरक्षा के मद्देनजर पानी का छिड़काव करती रही। आग से मकान के ऊपरी हिस्से में रखा लकड़ी का फर्नीचर, कूलर और बिस्तर सहित करीब 5 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। अलमारी में रखे बचत के रुपए भी जल गए। पीड़िता ने बताया कि उसका सब कुछ जल गया। पार्षद महलवार ने प्रशासन से पीड़ित महिला को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।