अब देखना होगा स्वास्थ्य विभाग इन कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई करता है
मकड़ाई समाचार दतिया। सोशल मीडिया पर इन दिनों पतली कमरिया वाले गाने की एक रील्स काफी ट्रेंड हो रही है। इस ट्रेंडिंग गाने पर लोग छोटे-छोटे वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं। वहीं एक बार फिर इस गाने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी थिरके हुए नजर आए है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हाय मची हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही है।
पतली कमरिया का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मामला प्रदेश के दतिया जिले के मेडिकल कॉलेज का है। जहां मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय पतली कमरिया गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इसके पहले जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय के ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर चिकित्सा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की थी। एक बार फिर से स्वास्थ्य कर्मचारियों का गाने पर ठुमके लगाते वीडियो सामने आया है। अब देखना होगा स्वास्थ्य विभाग इन कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई करता है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)