jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

इनकम टैक्स का छापा, विधायक के ठिकानों से 11 करोड़ रुपए कैश बरामद

नकदी के अलावा आयकर विभाग ने कई कागजात और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज भी जब्त किए

Income tax raid : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता और मुर्शिदाबाद में करीब 28 जगहों पर छापा मारा। इसमें 15 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए हैं। इनमें 11 करोड़ रुपए तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक जाकिर हुसैन के घर और कारखाने से मिले हैं। नकदी के अलावा आयकर विभाग ने कई कागजात और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज भी जब्त किए हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी सूचना दे दी है।

- Install Android App -

आयकर विभाग के अधिकारियों ने केंद्रीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ बुधवार दोपहर से गुरुवार तक विधायक के आवास, फैक्ट्री और चावल मिल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि मुर्शिदाबाद की जंगीपुर विधानसभा सीट से विधायक के आवास से नौ करोड़ रुपए बरामद किए गए, जबकि बाकी दो करोड़ रुपए बीड़ी और चावल फैक्ट्री से मिले हैं। दो बार के तृणमूल विधायक और पूर्व मंत्री जाकिर के स्वामित्व वाली चावल मिल से रकम बरामद की गई है।

धान खरीदने के लिए रखी थी नकदी: जाकिर
अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि नोटों के अंबार का स्रोत क्या है और उसे क्यों छुपाकर रखा गया था। दूसरी ओर जाकिर हुसैन ने आयकर विभाग को फिर से जवाब देने के लिए अपने वकीलों के साथ बैठक की। उन्होंने दावा किया कि रकम किसानों से धान खरीदने के लिए रखी थी। किसान चेक से भुगतान नहीं लेते हैं। अगर आयकर विभाग इस तरह से कार्रवाई करेगा तो हमें अपना कारोबार बंद कर देना पड़ेगा। जाकिर ने छापे के तरीके पर भी आपत्ति जताई है।

भ्रष्टाचार में डूबी है तृणमूल: बीजेपी
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के आवास से बेहिसाब नकदी की बरामदगी कोई नई बात नहीं है। करोड़ों रुपए के शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगी अर्पिता के आवास से पहले भी हमने इसी तरह की नकदी की जब्ती देखी है।