jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई ई-टोकन बुकिंग के दौरान आवश्यकता से अधिक उर्वरक का चयन न करें किसान

पति की मौत के दो घँटे बाद पत्नी ने भी त्यागे प्राण, घर मे छा गया मातम, लोग बोले 7 जन्मों का वादा सच हुआ

मकड़ाई समाचार भोपाल। : शादी में निभाया सात जन्मों का वादा सच साबित हुआ। साथ जियेगे साथ मरेंगे। यह वादे प्रेमी जोड़े करते है। लेकिन असल जिंदगी में भी कभी कभी यह वादे सच साबित हो जाते है। ऐसे ही एक घटना मुरैना जिले के चमरगवा गांव में रहने वाले 85 वर्षीय भागचंद जाटव को बीमारी की वजह से उनके बेटों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान भागचंद की मौत हो गयी, उनकी मौत के दो घंटे बाद ही पत्नी छोटी बाई ने गांव में दम तोड़ दिया।

भागचंद के बेटे जब पिता का शव लेकर गांव पहुंचे तो देखा की घर पर मां की भी मौत हो चुकी है। जिसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। इस बुजुर्ग दम्पत्ति ने अपना पूरा जीवन साथ में प्यार से बिताया, और इस बुजुर्ग जोड़े ने अपनी अंतिम सांस भी एक साथ ली।

- Install Android App -

यह सभी की आंखे नम कर देने वाली प्रेम कहानी मध्यप्रदेश के मुरैना की है। यहां पर एक बुजुर्ग पति पत्नी ने अपने जीवन में खाई गई कसमों को रियल लाइफ में निभा कर दिखा दिया है। इस जोड़े ने अपनी अंतिम सांस भी एक साथ ली इस तरह एक साथ प्राण त्यागने तक साथ रहकर के यह दोनों एक साथ ही परलोक चले गए।

माता पिता की मौत के बाद बेटों के पैरों तले जमीन खिसक गई बेटो ने काफी नम आंखों के साथ अपने बूढ़े माता-पिता का अंतिम संस्कार किया। एक झटके में इस परिवार ने अपने माता-पिता को एक साथ खो दिया। उनके बेटों का कहना है कि उनके माता-पिता के बीच में बहुत अधिक प्रेम और लगाव था वे बताते हैं कि यह दोनों कभी भी एक दूसरे को छोड़कर के कहीं नहीं जाते थे। भागचंद और उनकी पत्नी की यात्रा में पूरा गांव शामिल हुआ। दोनों ने जिस तरह से प्राण त्यागे उसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। दोनों के पार्थिब शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर गांवभर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।