jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

पति ने व्हाट्सएप पर भेजा तीन तलाक का मैसेज, इंदौर निवासी पति के खिलाफ FIR

मकड़ाई समाचार झाबुआ। तीन तलाक देना कानूनी अपराध की श्रेणी में आने के बाद पत्नियों को तलाक देने के मामले में कम नहीं हो रहे है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पति द्वारा सोशल मीडिया वाट्सऐप पर तीन तलाक का मैसेज भेजने का मामला झाबुआ का है। मामले को लेकर पीड़ित पत्नी थाने पहुंची। पीड़ित महिला ने पति की प्रताड़ना और तीन तलाक मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

- Install Android App -

पीड़ित महिला झाबुआ जिले के पेटलावद की रहने वाली है। उन्होंने थाने में इंदौर निवासी पति अब्दुल के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने बताया कि पति उसे प्रताडि़त करता है। उतारना से बचने के लिए पत्नी मायका आ गई थी। तभी पति ने व्हाट्सएप पर तलाक का फरमान सुना दिया। झाबुआ पुलिस ने इंदौर निवासी अब्दुल के विरुद्ध आईपीसी (ipc) की धारा 498, 323, 506 अध्यादेश 2019 धारा 4 में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।