jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

पति-पत्नी फंदे पर लटके दोनों की मौत, घर में मची चीख-पुकार

मृतक दंपती का 5 साल का बेटा और 8 माह की बेटी है

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार रायसेन। शहर के वार्ड क्रमांक 9 तहसील कार्यालय के पीछे नवल लोधी (36 वर्ष) पिता तुलसीराम लोधी और उसकी पत्नी शिरोमणि (29 वर्ष) ने किचन में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवल की मां गोपी बाई रात 2:30 बजे लघुशंका के लिए रसोईघर के पास बने शौचालय में पहुंची तो देखा कि रसोई घर का दरवाजा खुला था। तब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखा कि बेटा नवल फांसी के फंदे पर झूल रहा था, वहीं बहू शिरोमणि नीचे जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। यह सुनकर घर अन्य सदस्य भी जाग गए और उन्होंने तत्काल नवल को फांसी के फंदे से नीचे उतारा, पर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीओपी अदिति भावसार, थाना कोतवाली प्रभारी आशीष सप्रे ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि रात में सभी के साथ खाना खाया, बातें की और सोने चले गए। अंदेशा यही है कि रात में किचन में जाकर पहले पत्नी ने दुपट्टे से फांसी लगाई और उसके साथ-साथ पति भी फंदे पर झूल गया। मृतक दंपती का 5 साल का बेटा और 8 माह की बेटी है। नवल तहसील कार्यालय के सामने पान की गुमठी चलाता था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए फिलहाल खुदकुशी की वजह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है। एएसपी मीणा ने बताया कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।