ब्रेकिंग
सावधान कोरोना  मप्र मे पसार रहा पैर अब तक मिले 30 मरीज Big breaking news: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्राला ने ओमनी वाहन को कुचला, मृतकों में ... शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे टिमरनी: आदिवासी सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार मुझसे बिच्छापुर के पूर्व सरपंच फर्जी काम कराने का बना... हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका...

पत्नी के भाई की बीवी को ले भागा 50 वर्षीय जीजा, अब वापस लौटकर दोनों चले गए अपने अपने घर, चौंका देगी वजह

वैलेंटाइन-डे पर प्यार का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल पहले 50 साल का जीजा अपनी पत्नी के भाई (साले) की 34 वर्षीय पत्नी को लेकर भाग गया था।

मकड़ाई समाचार छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में वैलेंटाइन-डे पर प्यार का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल पहले 50 साल का जीजा अपनी पत्नी के भाई (साले) की 34 वर्षीय पत्नी को लेकर भाग गया था। वैलेंटाइन-डे पर दोनों गुमशुदगी के मामले में खुद की उपस्थिति दर्ज कराने थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने उनसे पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद छोड़ दिया। कमाल की बात ये है कि, वापस लौटकर दोनों ही अपने-अपने घर चले गए। वहीं, भागने वाली युवती के पति का कहना है कि, उसे अभी भी अपनी पत्नी पर शक है कि, आखिर ऐसी क्या वजह है जो वो घर लौट आई है।

गौरतलब है कि, शहर के सिविल लाइन थाना इलाके में करीब डेढ़ साल पहले भाई-बहन ने अपने-अपने पति-पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दायर की थी। पुलिस ने उन्हें बहुत ढूंढा, लेकिन वो कहीं नहीं मिले। बाद में युवक को पता लगा कि, उसकी पत्नी उसी के जीजा के साथ भाग गई है। पुलिस के मुताबिक, जीजा की उम्र 50 वर्ष है जबकि, महिला की उम्र 34 वर्ष बताई गई है। दौनों के भागने के बाद डेढ़ साल की अवधि में उन दोनों ने घर-परिवार में किसी से भी संपर्क नहीं किया, लेकिन अचानक वापस अपने अपने घर लौटने से दोनों के परिवारों में संदेह है।

- Install Android App -

युवक को पत्नी पर संदेह

पुलिस के अनुसार, वापस लौटे युवक युवती पुलिस में सूचना देकर अपने-अपने पति और पत्नी के पास चले गए। हालांकि, इस मामले में साले को अब भी अपनी पत्नी पर शक है। युवक का मानना है कि, अब भी उसकी पत्नी के संबंध उसके जीजा के साथ हैं। वो फिर किसी भी वक्त उसे छोड़कर भाग सकती है। युवक का ये भी मानना है कि, हो न हो ये दोनों किसी न किसी योजना के तहत ही वापस लौटे हैं। युवक का कहना है कि, उसे अपनी बहन और उसके बच्चों की चिंता सता रही है।

महिला के मन को लगी ठेस

दूसरी ओर, पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति उसके भाई के घर आता-जाता था। हमने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि, इस दौरान उन दोनों के बीच ही अफेयर शुरु हो जाएगा। महिला का पति बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करता है। हाल ही में उसने 1 करोड़ की जमीन भी बेची है। पीड़ित महिला ने कहा कि, उनके रिश्ते का पता लगते ही मन को ठेस लगी। लेकिन, घर से भागने के बाद वो दोनों वो दोनों वापस लौट आए हैं। लेकिन, उनकी मंशा कुछ ठीक नहीं लग रही।