jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

पत्रकारिता जगत की विशिष्ट पहचान पद्मश्री अभय छजलानी जी का निधन

मकड़ाई समाचार इंदौर पत्रकार जगत की प्रमुख हस्ती  वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम पर होगा। शहर के कई प्रमुख मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। इसके साथ ही वह खेलों से भी जुड़े रहे, खासकर टेबल टेनिस से। लंबे समय तक वह मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष रहे और फिर आजीवन अध्यक्ष पद पर बने रहे। शहर में सबसे पहला इनडोर स्टेडियम, अभय प्रशाल उन्हीं के प्रयासों से बना था।

अभयजी का जन्म 4 अगस्त 1934 को हुआ था और 1955 में पत्रकारिता से जुड़े थे। उन्होंने पत्रकारिता के विश्व के प्रमुख संस्थान थाम्सन फाउंडेशन, कार्डिफ से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र से इस प्रशिक्षण के लिए चुने जाने वाले वह पहले पत्रकार रहे। उन्होंने कई शीर्ष पत्रकार तैयार करने में भी मदद की। साथ ही कई सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया। वह लंबे अर्से तक नईदुनिया के कार्यकारी संपादक और प्रबंध संपादक भी रहे।

- Install Android App -

छजलानी परिवार को आज ही एक और आघात लगा। स्वर्गीय विमल छजलानी की पत्नी का भी आज सुबह भोपाल में निधन हो गया। उनका भी अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे इंदौर में ही होगा।

वह भारतीय भाषाई समाचार पत्रों के शीर्ष संगठन इलना के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 1988, 1989, 1994 में संगठन के अध्यक्ष रहे। वह इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी (आइएनएस) के 2000 में उपाध्यक्ष और 2002 में अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी पुष्पा छजलानी का पिछले साल ही निधन हुआ था। परिवार में पुत्र विनय और पुत्रियां शीला व आभा हैं।

(मकड़ाई समाचार परिवार हरदा। श्री छजलानी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।)