jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

परीक्षा केंद्र में शिक्षक की मौत : MP बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक, टीचर ने तोड़ा दम

स्कूल के अन्य शिक्षक और कर्मचारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी

मकड़ाई समाचार पिपरिया। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक की मौत हो गई। बताया गया की टीचर को दिल का दौरा पड़ा, जिससे वे बेहोश होकर गिर गए। स्कूल के अन्य शिक्षक और कर्मचारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

- Install Android App -

मामला पिपरिया के कन्या शासकीय सेकेंडरी स्कूल का है। जहां पदस्थ शिक्षक मुकेश स्थापक बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में आज से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है। बुधवार को दसवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च 2023 और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होगी। इस बार छात्रों को एक्ट्रा कॉपी यानी सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी। 20 की जगह 32 पेज की कॉपी छात्रों को दी जाएगी। पहली बार बारकोड का भी इस्तेमाल करेंगे, जिससे छात्र ओएमआर शीट भर सकेंगे।