jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

harda news : 28 वर्षीय विवाहिता का फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी ! 

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम रहटाकला में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे ने कहा- मां ने सुबह तैयार करके मुझे स्कूल भेजा था। वह मां के शव को टकटकी लगाए देखता रहा। उधर, महिला की मौत का पता चला तो मायके वालों ने मारकर लटकाने का आरोप लगाते हुए घर में तोड़फोड़ कर दी। बुधवार को पीएम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस आरोप-प्रत्यारोपों की जांच कर रही है।

- Install Android App -

देवास जिले के कन्नौद के पास ग्राम पिपलानी की रहने वाली 28 साल की ज्योति की शादी 11 साल पहले हरदा जिले के रहटाकला गांव के रहने वाले राहुल राठौर से हुई थी। राहुल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा प्रिंस करीब 9 साल का है। वहीं, छोटा बेटा हार्दिक अभी तीन साल का है। मंगलवार को प्रिंस को तैयार कर ज्योति ने स्कूल रवाना किया। वहीं, पति अपनी किराना दुकान पर जाकर ग्राहकी करने लगा। इसी समय ज्योति ने ऊपर वाले कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। पति किसी काम से ऊपर आया तो वह फंदे पर लटकी मिली। इस पर वह अपने बड़े भाई के साथ ज्योति को लेकर सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पीएम के लिए शव को जिला अस्पताल लाया गया। महिला के गले में फंदे के निशान तो नजर आए, लेकिन पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।