ब्रेकिंग
अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश पर होगा मानसून! अधिकांश जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर का... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने पर राहुल गांधी की यात्रा विवादों में, कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा यह भारत जोड़ो नहीं यह तथाकथित भारत तोड़ो यात्रा

कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों, पाकिस्तान, आतंकवाद और देश के गद्दारों के साथ

- Install Android App -

देशभक्तों से कृषि मंत्री पटेल की अपील उन्होंने देशभक्तों को जगाते हुए कहा कि अब तो जागो और पहचानो
मकड़ाई समाचार खरगोन/हरदा/भोपाल। राहुल गांधी की चल रही यात्रा उस समय विवादों में आ गई है। जब यह यात्रा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पहुंची। खरगोन जिले में यात्रा के पहुंचने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। राहुल गांधी की इस यात्रा को मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं खरगोन के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने तथाकथित भारत तोड़ो यात्रा की संज्ञा से नवाजा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के खरगोन पहुंचने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। जिससे स्पष्ट हो गया है कि यह भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा है। देश के गद्दार, देशद्रोही और पाकिस्तान समर्थक ही कांग्रेस के साथ हैं। इसलिए देशभक्तों अब आपको जागना पड़ेगा। उन्होंने सभी देशभक्तों को जगाते हुए कहा कि कांग्रेस को पहचानो। इसी कांग्रेस ने भारत के दो टुकड़े कर दिए थे। भारत के आजाद होने के बाद उस समय पाकिस्तान बनाने का काम नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के लिए किया था। जिन्ना भी प्रधानमंत्री बनना चाहता था। दोनों ने मिलकर भारत माता के दो टुकड़े कर दिए।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपनाकर अनुच्छेद 370 की छूट देकर कश्मीर को अलग किया। टुकड़े- टुकड़े गैंग के लोग इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल चल रहे हैं। जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे हजार के नारे लगे थे। भाजपा सरकार ने देशद्रोह का प्रकरण दर्ज कर कन्हैया कुमार जैसे लोगों को जेल भेजा था। तब अभिव्यक्ति की आजादी का नारा बुलंद करते हुए इन्हीं राहुल गांधी ने उन्हें अपना समर्थन दिया था और यही कन्हैया कुमार यात्रा में इनके साथ चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों, पाकिस्तान, आतंकवाद और देश के गद्दारों के साथ हैं। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया है वह सही दिया है। अब जरूरी हो गया है कि देश से इनका बहिष्कार किया जाए।