jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

पाकिस्तान में दीवार गिरने से 7 लड़कियों सहित 9 बच्चों की मौत

कराचीः पाकिस्तान में एक मिट्ठी की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है मरने वालों में 7 लड़किया और 2 लड़के शामिल है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के सुक्कुर जिले में मिट्टी की दीवार के पास खेल रहे थे  इस दौरान दो अन्य बच्चे मामूली घायल हो गए है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना गुलाम सरवर शमबानी गांव में बृहस्पतिवार को हुई। बच्चों की उम्र चार से 12 साल के बीच बताई जा रही है।  सुक्कुर संभाग के आयुक्त रफीक अहमद बुरिरो ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय 11 बच्चों का एक समूह मिट्टी के घर के निकट खेल रहा था। उन्होंने बताया कि दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और  हालत में सुधार है।