jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

#MeToo पर केंद्र सरकार का फैसला, सामने आ रहे आरोपों की होगी जांच

नई दिल्लीः केंद्र सरकार #MeToo अभियान को लेकर सख्त हो गई है। महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने आज कहा कि सरकार #MeToo के तहत आ रहे सभी आरोपों की जांच कराएगी और इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  #MeToo मामलों की जन सुनवाई के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की चार सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। वरिष्ठ न्यायाधीश और कानूनी विशेषज्ञों वाली प्रस्तावित यह समिति #MeToo के तहत सामने आ रहे हर मामले की जांच करेगी।
वहीं, मेनका ने कहा कि मैं प्रत्येक शिकायतकर्त्ता की पीड़ा और उन्हें लगे सदमे को समझ सकती हूं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यस्थलों पर यौन प्रताड़ना के मामलों से ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समिति कार्यस्थल पर यौन प्रताड़ना के मामलों से निपटने के लिए कानूनी एवं संस्थागत प्रक्रिया को देखेंगी और पूरी प्रक्रिया को मजबूत करने के सुझाव देगी। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर शुरू हुई #MeToo मुहिम ने भारत में कई बड़ी हस्तियों के चेहरे बेनकाब कर दिए हैं।
#MeToo की लहर में सिनेमा जगत की हस्तियों के नाम सामने आए हैं। वहीं, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर भी एक महिला पत्रकार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद से मंत्री पर इस्तीफे का दबाव बना हुआ है।