jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष! नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण

एक्शन में फेसबुक, चुनाव से संबंधित कंटेंट पोस्ट होने पर बंद किए सैकड़ों अकाउंट्स

फेसबुक ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफोर्म की सुरक्षा को बढ़ाते हुए अहम कदम उठाया है। सोशल मीडिया कम्पनी ने घोषणा करते हुए बताया है कि उसने सैकड़ों पेजिस व अकाउंट्स को अपने प्लैटफोर्म से हटा दिया है। एनगैजेट की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने 559 पेजिस व 251 अकाउंट्स को अपने पोर्टल से रिमूव कर दिया है। इस निर्णय को लेकर कम्पनी ने कहा है कि ये पेजिस और अकाउंट्स फेसबुक द्वारा बनाए गए रूल्स को ब्रेक कर रहे थे। इन पर चुनाव से संबंधित गलत तरह का कंटेंट पोस्ट हो रहा था। वहीं गलत व्यवहार वाली पोस्ट्स को भी शेयर किया जा रहा था। ऐसा होने पर गलत जानकारी को बढ़ावा मिल रहा था। इसी वजह से अब फेसबुक की तरफ से तुरंत एक्शन लिया गया है।

फेक अकाउंट्स को रिमूव कर रही फेसबुक

कम्पनी फिलहाल राजनीतिक तनाव पैदा करने वाले फेक अकाउंट्स व फेक पेजिस को रिमूव करने पर काम कर रही है। वहीं फेसबुक पर गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों को लेकर भी तुरंत कार्रवाई की जा रही है ताकि सोशल मीडिया कम्पनी पर लोगों की विश्वसनीयता को बढ़ावा मिल सके।

बड़ी मात्रा में यूजर चला रहे फेक अकाउट्स

बहुत से लोग ऐसे हैं जो फेसबुक पर फेक अकाउंट्स और मल्टीपल अकाउंट्स को चलाते हैं। ऐसे लोग अपने पेज पर ट्रैफिक को बढ़ाने के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं ताकि अपनी वैबसाइट पर ट्रैफिक को ला कर ऐड रिवेन्यू कमा सकें। लेकिन अब फेसबुक ने इन पर शिकंजा कस दिया है।

गलत पॉलिटिक्ल पोस्ट्स हो रही थी शेयर

फेक अकाउंट्स को ज्यादा तर पैसे कमाने के लिए ही बनाया जाता है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लाइक्स के चक्कर में लोग गलत तरीके से तैयार की गई पॉलिटिक्ल पोस्ट्स को भी अपलोड करते हैं। ऐसे अकाउंट्स व पेजिस का पता लगने पर अब फेसबुक उसे सीधा डिलीट ही कर रही है।

- Install Android App -

आपत्तिजनक पोस्ट्स को शेयर कर रहे यूजर 

सोशल मीडिया कम्पनी फेसबुक ने पता लगाया है कि फेक अकाउंट्स में सेलिब्रिटी की गपशप या प्राकृतिक आपदाओं की पोस्ट्स सबसे ज्यादा शेयर की जाती हैं। इन पोस्ट्स से जब ट्रैफिक इकट्ठा हो जाता है तो वह सनसनीखेज राजनीतिक सामग्री को भी इसमें पोस्ट करते हैं। फेसबुक ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया है कि आज लोगों पर ग्रलत प्रभाव डालने वाले व ऐसे कैमपेन्स को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स और पेजिस को रिमूव कर दिया गया है।

पहले भी फेसबुक रिमूव कर चुकी है अकाउंट्स

आपको बता दें कि इस साल की दूसरी तिमाही में फेसबुक ने 583 मिलीयन फेक अकाउंट्स को रिमूव किया था। जिससे यह पता चलता है कि फेसबुक गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों पर तुरंत एक्शन ले रही है।

फेसबुक का बयान

फेसबुक ने कहा है कि हम अपने प्लैटफोर्म पर इनवैस्ट कर रहे हैं ताकि टैक्नोलॉजी को और बेहतर बनाया जा सके। जिससे फेसबुक का मिसयूज होने से रोका जाए।

फेसबुक यूजर्स के लिए जरूरी हिदायत

फेसबुक यूजर्स को चाहिए कि वह सिर्फ वहीं जानकारी को इस पर शेयर करें जो विश्वसनीय हो। यूजर्स को सही जानकारी को ही फेसबुक पर शेयर करना चाहिए जिससे लोग इसका उपयोग करने में सेफ फील करें और कम्पनी पर भी लोगों का विश्वास बना रहे।