नई दिल्लीः लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी एक बार फिर से मुंबई में 26/11 दोहराने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इस बार आतंकी समुद्री रास्ते से हमला करने की योजना बना रहे हैं। पाकिस्तान की गतिविधियों पर ध्यान रखने वाली कुछ खुफिया एजेंसियों ने भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड को अलर्ट रहने को कहा है। एजेंसियों ने नेवी को पोर्ट्स, कार्गो शिप और ऑयल टैंकर्स पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले करीब 5-6 महीनों से पाकिस्तान से लश्कर के आतंकी सीमा पार से घुसपैठ की फिराक में लगे हुए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर के अलावा जैश-ए-मोहम्मद भी अपने करिदों को स्विमिंग और डीप डाइविंग जैसी ट्रेनिंग दे रहा है, ताकि भारत को निशाना बनाया जा सके।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लश्कर के आतंकी कार्गो शिप या ऑयल टैंकर्स को हाईजैक कर भारतीय बंदरगाहों पर अटैक कर सकते हैं या अंतरदेशीय जल चैनलों से आत्मघाती हमलावरों की घुसपैठ करा सकते हैं। हालांकि, समुद्री रास्तों से भारत में आतंकी हमले करना लश्कर के लिए कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार वह किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। उल्लेखनीय है कि 26/11 हमले के आरोपी डेविड हेडली ने 2010 में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को याकूब का नाम बताया था जो टेरर ग्रुप के मरीन विंग का हेड था। याकूब ने ही पाकिस्तानी आतंकियों को ट्रेनिंग दी थी।
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर...
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...
पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित
सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
