jhankar
ब्रेकिंग
हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' हरदा: रेलवे ट्रैक पर गोवंश बांधने के मामले में आरोपी केवलराम गिरफ्तार,

पाकिस्‍तान ने मानी पुलवामा हमला कराने की बात, मंत्री फवाद ने कहा यह सरकार की कामयाबी

आखिर पाकिस्‍तान ने मान ही लिया कि पुलवामा हमला उसने ही कराया था। ना केवल कराया बल्कि पाकिस्‍तान को इस पर गर्व भी है। यह बात पाक के मंत्री फवाद चौधरी ने संसद में स्‍पष्‍ट रूप से कही है। फवाद ने इस बात पर जोर देते हुए कि पुलवामा की घटना इमरान खान की सरकार की एक बड़ी कामयाबी है। फवाद का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले ही पाकिस्‍तान के सांसद अयाज सादिक ने कहा कि अभिनंदन को लेकर पाकिस्‍तान डरा हुआ था। उन्‍होंने कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह बात कही थी कि अगर अभिनंदन को समय पर भारत नहीं लौटाया गया तो हमला हो सकता है। मालूम हो कि 14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक करते हुए आतंकी लॉन्चपैड को तबाह किया था। भारत के हवाई हमले के अगले दिन यानी 27 फरवरी को पाकिस्तान ने भारत में हवाई हमले की कोशिश की थी। उसके लड़ाकू विमान भारत की तरफ बढ़े थे, लेकिन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान और दूसरे जांबाज पायलटों ने उन्हें खदेड़ दिया था।