हरदा। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में सत्र 2026-27 के लिए रिक्त बची 39 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में सीएलसी राउंड के तहत यह एडमिशन दिए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3, सिविल में 34 और कंप्यूटर साइंस में 2 सीटें खाली हैं।
इच्छुक विद्यार्थी जो 10वीं, 12वीं पास हैं और 14 सितंबर को सुबह 11 बजे कॉलेज में आयोजित काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
विद्यार्थियों को 10वीं-12वीं की अंकसूची, टीसी, चरित्र प्रमाण-पत्र, मूल निवासी, जाति, आय, ईडब्ल्यूएस और गैप प्रमाण-पत्र सहित सभी मूल दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। प्रवेश मेरिट और सीट उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा।

