ब्रेकिंग
Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया मिशन सिंदूर अभी जारी है!,,, सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से चर्चा में कहा पाकिस्तान म... Reva shakti: रेवा शक्ति अभियान" की समीक्षा की कलेक्टर श्री जैन ने हरदा: पहली बार निशुल्क एंट्री फीस बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार गुरुवार को धमाको से दहला लाहौर एअरपोर्ट लोग भागे सुरक्षित स्थानों पर! पाक की आवाम मे दहशत क्या फिर भ... आपरेशन सिन्दूर के बाद ईडन गार्डन्स स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news harda: राजस्व अधिकारी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें, वसूली बढ़ाएं: कमिश्नर श्री ति... सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को किया ढेर! जवानों ने 5000 फिट ऊंची पहाड़ी को नक्सलियो से कराया मुक्त

पिता ने कुल्हाड़ी से दो बेटियों को उतारा मौत के घाट,

मकड़ाई एक्सप्रेस राजस्थान। नागौर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर अपनी दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया इनके अलावा और भी लोग घायल हुए है। प्रदेश में दिल दहला देने वाला यह मामला नागौर जिले से सामने आया है। इस हमले में उसकी पत्नी और नातिन घायल हो गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। नागौर के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी  ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया है।

पत्नी और नाती अस्पताल में भर्ती

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि 57 साल के मनाराम ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उसने अपनी दो बेटियों 26 साल की मीरा और 20 साल की रेखा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है। वहीं पत्नी और नाती को घायल कर दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

आरोपी के पुत्र की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट दी गई है।  मकराना के वृत्ताधिकारी रविराज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी मनाराम की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण संभवतया यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों बेटियों के शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी छानबीन चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी जानकारी दी जाएगी।