jhankar
ब्रेकिंग
Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े

पीएम मोदी ने नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, मेट्रो में किया सफर, बजाया ढोल

PM Modi Maharashtra, Goa Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर हैं। पीएम मोदी सुबह नागपुर पहुंचे। यहां देश की छठवीं नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। नीचे देखिए तस्वीरें। पीएम मोदी नागपुर में 75,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के साथ ही पीएम मोदी नागपुर मेट्रो के फेज-1 का शुभारंभ भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने फ्रीडम पार्क से खपरी तक नागपुर मेट्रो की सवारी की। ट्रेन में छात्रों से बातचीत भी की। प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो के फ्रीडम पार्क स्टेशन पर अपना टिकट खरीदा।

- Install Android App -

तीन नेशनल आयुष इंस्टीट्यूट का तोहफा

पीएम मोदी रविवार को गोवा में विश्व आयुर्वेद महासम्मेलन के दौरान देश को तीन नेशनल आयुष इंस्टीट्यूट का तोहफा देने जा रहे हैं। गोवा में स्थापित किए जा रहे अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के सेटेलाइट परिसर के साथ आयुष मंत्रालय के दो और राष्ट्रीय आयुष संस्थानों-गाजियाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ यूनानी मेडिसिन (एनआईयूएम) और दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी (एनआईएच) का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक साथ उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री रविवार शाम गोवा में विश्व आयुर्वेद महासम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।