ब्रेकिंग
पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार... हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम, Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्पीड लेजर गन के माध्यम से यातायात पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने वालों पर की कार्यवाही

मकड़ाई समाचार हरदा। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्द्धमान के निर्देशन में थाना यातायात प्रभारी सूबेदार वर्षा गौर एवं टीम द्वारा छिपानेर रोड एवं नेशनल हाईवे पर मानसरोवर होटल के पास “स्पीड लेजर गन” का उपयोग करते हुए निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान ऐसे 05 चालकों पर चालान करते हुए 5000₹ समन शुल्क वसूल किया गया है। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा राहगीरों को निर्धारित एवं नियंत्रित गति सीमा में ही वाहन चलाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। व आज 50 वाहनों पर ‘कृपया धीमी गति से चलें’ लिखे हुए स्टीकर लगाए गए हैं। ताकि तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। ज्ञात हो कि स्पीड लेजर गन के माध्यम से वाहनों की फोटो एवं सडक पर चलने के दौरान उनकी गति की सटीक एवं प्रमाणित जानकारी प्राप्त होती है। इसी को आधार बनाकर निर्धारित गति सीमा से तेज गति में वाहन चलाने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान सूबेदार गौर के साथ कार्यवाहक उप -निरीक्षक- मोहन सिंह राजपूत, प्रधानआरक्षक- महेश शर्मा, उमेश राजपूत ,आरक्षक -अभिषेक साध, आरक्षक -विमल लौवंशी, होशियार सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।