jhankar
ब्रेकिंग
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश

पुलिस कर्मी के साथ घूमता हुआ फरार शराब तस्कर दबोचा

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। बेशक पुलिस शराब तस्करों पर कार्रवाई करे। लेकिन कहीं न कहीं पुलिस कर्मियों का संरक्षण शराब तस्करों को रहता है। ऐसा ही मामला बहोड़ापुर थाने में देखा गया। जहां पर एक फरार शराब तस्कर व एक पुलिस कर्मी साथ में घूमते मिले। अब पुलिस अफसर शराब तस्कर से मिले हुए अन्य पुलिस कर्मियों को तलाश रही है।

- Install Android App -

घटनाक्रम के मुताबिक पुरानी छावनी व बहोड़ापुर में शराब का अवैध कारोबार चलाने वाले वांटेड शराब तस्कर जीतू चौहान निवासी गोला का मंदिर के क्षेत्र में घूमने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस कर्मियों ने जब उसकी घेराबंदी की तो उसने व उसके साथ पुलिस आरक्षक लेखराज ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई भी की और भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। आरोपित के पास से पुलिस का एक वायरलेस सेट भी बरामद हुआ है। पूछताछ में जीतू ने बताया कि उसके शराब के कारोबार में लेखराज के साथ साथ दो आरक्षक और मदद करते हैं। पुलिस अब दो अन्य आरक्षकों के बारे में भी पता कर रही है। जिससे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
वायरलेस सेट से मिलती थी पुलिस कर्मियों की लोकेशन: जीतू के पास से पुलिस को पुलिस का वायरलेस सेट भी मिला है। जिसकी मदद से वह पुलिस की लोकेशन के बारे में पता करता रहता था। यही वजह थी कि आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपित के पास से वायरलेस सेट कहां से आया।