मकड़ाई समाचार सतना। पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी व नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई कार्यवाही।
घटना का विवरण
दिनांक 27 जुलाई की दरम्यानी रात तत्कालीन थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक संतोष तिवारी अपने स्टाफ के साथ शहर भ्रमण मे थे । उसी दौरान सर्किट हाउस चौक रामा रेसीडेंसी होटल के सामने पहुंचे तो होटल के सामने एक स्कार्पियो सिल्वर कलर की क्रमांक MP19CB7904 संदिग्ध हालत मे खडी थी । जिसको थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अपने स्टाफ को चैक करने को बोला गया । स्टाफ द्वारा चैकिंग के दौरान ही गाडी मे बैठे योगेन्द्र सिह उर्फ भैया एवं उसके साथ बैठे अन्य साथियों द्वारा पुलिस के साथ वाद विवाद करते हुए जान से मारने की नियत से अपनी स्कार्पियो को तेजी से चलाकर चढाने का प्रयास किया और आगे ले जाकर सामने खडी शासकीय थाना वाहन क्रमांक MP 03 A 4839 बोलेरो को टक्कर मारते हुए मौके से अपने साथियों के साथ फरार हो गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली सतना मे अपराध क्रमांक 148/2020 धारा 353, 307, 427, 294, 34 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपियों की पता तलाश पुलिस द्वारा सरगर्मी से की जा रही थी। आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अलग अलग टीमें लगाई गई थी। जिसके द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। दिनांक 1 अगस्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी योगेन्द्र उर्फ छींदा लाकडाउन के समय अपने घर आया हुआ है जो अपनी स्कार्पियो लेकर घूम रहा है जो कहीं भागने के फिराक मे है। पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम छींदा मे आरोपी के घर मे दबिश दी गई। जो आरोपी योगेन्द्र सिंह उर्फ भैया सिंह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस द्वारा तत्परता के साथ आरोपी को पकडा गया। आरोपी योगेन्द्र सिंह उर्फ भैया सिंह छींदा को पकडकर थाना लाया गया। जिससे अन्य साथियों के बारे मे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घटना दिनांक को उसके साथ गाडी मे अन्नू कोल व महेन्द्र कोल थे। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए लगातार छापामारी कर योगेन्द्र उर्फ भैया सिंह के दोनो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस द्वारा घटना मे प्रयुक्त सिल्वर कलर की स्कार्पियो वाहन को जप्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत मे तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियो में योगेन्द्र सिहं परिहार उर्फ भैया सिंह पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम छींदा थाना नागौद जिला सतना , महेन्द्र कोल पिता विनायक कोल उम्र 35 वर्ष निवासी अटरिया थाना हनुमना जिला रीवा हाल- ग्राम छींदा थाना नागौद जिला सतना , अन्नू प्रसाद कोल पिता साहबलाल कोल उम्र 23 वर्ष निवासी कंधी थाना बदेरा हाल ग्राम छींदा थाना नागौद जिला सतना आरोपियो से जप्त सामग्री
घटना मे प्रयुक्त एक सिल्वर कलर की स्कार्पियो क्रमांक MP19CB7904 कीमती करीबन 1500000/- रुपये है।
आरोपियो को पकड़ने में सराहनीय भूमिका
निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उनि के एन मिश्रा, उनि साधना कठेल, प्रधान आरक्षक 885 रामनिवास बागरी, आरक्षक अवतार सिंह, अरुण करोसिया, पुनीत सिंह, प्रदीप पाण्डेय, धर्मेन्द्र पटेल, विनय प्रजापति, धर्मराज यादव, अंजन राजपूत, हरीश मिश्रा, दिनेश परस्ते, दिलीप सिंह एवं महिला आरक्षक साधना शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।
सतना से दीपक खरे की रिपोर्ट

