jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

पृथ्वीपुर में बाेले सीएम शिवराज सिंह मैं वचन देता हूं, आपके मान, सम्मान और स्वाभिमान में कमी नहीं आने दूंगा

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार सीएम शिवराज सिंह चाैहान प्रथ्वीपुर पहुंचे। यहां पर विभिन्न विकास कार्याें का लाेकार्पण एवं भूमि पूजन के साथ ही हितग्राहियाें काे पट्टे भी वितरित किए। इस माैके पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मैं प्रथ्वीपुर वासियाें काे वचन देता हूं कि आपके मान, सम्मान और स्वाभिमान में काेई कमी नहीं आने दूंगा।

- Install Android App -

सीएम ने मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार याेजना के तहत पट्टे वितरण कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए कहा कि कई परिवार ऐसे हैं, जिनका प्रधानमंत्री आवास याेजना में नाम छूट गया था। अब आवास प्लस का सर्वे हाे गया है, लगभग 15 हजार 844 नाम नए आए हैं, इनका पात्रता सूची में नाम जाेड़कर गरीब का मकान बनाने में काेई कसर नहीं छाेड़ी जाएगी। सीएम ने इस दाैरान जवाहरपुर गांव के चालीस परिवाराें काे पट्टे वितरित किए। सीएम ने इस दाैरान प्रथ्वीपुर इलाके में कई विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं लाेकार्पण किया।

सीएम विकास समागम कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां कन्यापूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गाैरतलब है कि निवाड़ी जिले की प्रथ्वीपुर विधानसभा सीट भाजपा और कांग्रेस दाेनाें के लिए ही प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई थी। उपचुनाव में दाेनाें ही पार्टियाें ने पूरी ताकत झाेंकी थी। भाजपा के स्टार प्रचारकाें के साथ ही सीएम शिवराज सिंह चाैहान ने खुद यहां पर छह सभाएं भी की थी, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा ली थी। उपचुनाव में जीत के बाद आज सीएम शिवराज सिंह ने प्रथ्वीपुर की जनता का आभार व्यक्त किया।