नई दिल्ली । वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 90 डॉलर के नीचे आने के बावजूद घरेलू स्तर पर गुरुवार को लगातार 91 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपए घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपए सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं। सिंगापुर में लंदन ब्रेंड क्रूड 0.29 प्रतिशत गिरकर 89.21 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट लेकर 87.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। देश के चार बड़े महानगरों दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर, डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.67रुपए प्रति लीटर, डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर, डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए प्रति लीटर, डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर है।
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...
प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना
खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर
2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा
आज का सुविचार - MakdaiExpress24
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Next Post
