मुंबई । फिल्म पुष्पा: द राइज ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम कर दिया है। यह फिल्म दक्षिण भारत के सुपर सितारे अल्लू अर्जुन की हालिया प्रदर्शित फिल्म है। यह दक्षिण भारत की दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसके डब वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।
इससे पहले निर्देशक राजामौली की बाहुबली सीरीज ऐसी रही थी जिसने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। लेकिन पुष्पा की सफलता इस मायने में ज्यादा उल्लेखनीय है कि इसने कोविड-19 के हालातों में यह उपलब्धि हासिल की है। अपने सातवें वीकेंड में पुष्पा (हिंदी) ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। इसके साथ, यह इतिहास में (100 करोड़ क्लब की स्थापना के बाद से) पहली फिल्म बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर सिर्फ 3.33 करोड़ से शुरू किया और फिर एक शतक मारा। इससे पहले, सबसे कम ओपनिंग डे के साथ 100 करोड़ क्लब कमाने का रिकॉर्ड भी एक डब दक्षिण फिल्म के पास था। तब भी, इतिहास रचा गया था, क्योंकि बाहुबली: द बिगिनिंग 5.15 करोड़ से शुरू हुई थी और फिर इसने लाइफ टाइम 117 करोड़ का कारोबार किया। पुष्पा [हिंदी] के मामले में, यह सफर अधिक उल्लेखनीय है क्योंकि इसने महामारी के दौरान इस उपलब्धि को हासिल करने में कामयाबी हासिल की है जब सिनेमाघर प्रतिबंधों के मध्य 50 प्रतिशत ऑक्यूपेसी और कई जगहों पर सिनेमाघर बंद हैं। फिर भी, फिल्म ने अकल्पनीय काम किया है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह अभी भी उन सिनेमाघरों में चल रही है जहाँ पर ये खुले हुए हैं। 4 फरवरी को तापसी पन्नू की शाबास मिट्ठू और 11 फरवरी को राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बधाई दो का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसके चलते सम्भावना है कि पुष्पा के सिनेमाघर और शोज में कमी आएगी।
फिर भी यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग का रिकॉर्ड ध्वस्त करने में सफल हो जाएगी। पुष्पा की यह सफलता कमोबेश 11 फरवरी तक बदस्तूर जारी रहेगा। इसका कारोबार एक बार फिर से गति पकड़ सकता है क्योंकि अब दिल्ली और हरियाणा में फिर से सिनेमाघरों को खोल दिया गया है। हालांकि आगामी सप्ताह से सिनेमाघरों में नई फिल्मों के प्रदर्शन का सिलसिला शुरू होने जा रहा है।
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान...
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...?
हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ...
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला
बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप
23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ ..
आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे
जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Prev Post
