हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने के मामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने!
हरदा । नवजात शिशु को अस्पताल के पास लावारिस हालत में छोड़ने के मामले में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दो महिलाएं दिखाई दे रही हैं। फुटेज के आधार पर मामले की जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। बच्ची को छोड़ने के पीछे की वजह और महिलाओं की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस इस मामले में जांच को आगे बढ़ा चुकी है। पूछताछ जारी है। ये महिलाएं कौन हैं? कहाँ की निवासी हैं ? किस वजह से नवजात को लावारिस छोड़ा ? जल्द ही पुलिस मामले में खुलासा करेगी।
सूत्रों की मानें तो महिलाएं सिराली तहसील की हैं। इस बात की पुष्टि होना बाकी है।

