प्रदेश में आज 17 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार, 3 दिन में 2 डिग्री गिरेगा तापमान
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार 23 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने से पश्चिमी मध्य प्रदेश में बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी है। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ेगी।
कहां होगी बारिश – इन 17 जिलों में अलर्ट
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर और सागर में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी और बिजली गिरने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।
IMD ने इन जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट भी जारी किया है, लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
प्रदेश में सबसे अधिक और सबसे कम तापमान कहां…?
IMD की कल की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, राजगढ़ और भोपाल संभाग में 34.4°C से 35.8°C के बीच दर्ज किया गया था।
सबसे कम तापमान पचमढ़ी, अमरकंटक क्षेत्र में दर्ज हो रहा है। अमरकंटक में 15.8°C, पचमढ़ी में 16.6°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था, जो प्रदेश में सबसे कम है।
हरदा, खंडवा, बैतूल का मौसम
इन तीनों जिलों में आज आंशिक बादल और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। हरदा में कल 29mm तक बारिश रिकॉर्ड हुई थी। आज हरदा का अधिकतम 32°C और न्यूनतम 20°C के आसपास रहेगा। बैतूल में ठंड थोड़ी ज्यादा रहेगी।
देवास और नर्मदापुरम का मौसम
देवास और नर्मदापुरम में आज बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। नर्मदापुरम संभाग में अधिकतम तापमान 33-34°C रहने का अनुमान है।
भोपाल – इंदौर का मौसम
भोपाल में आज सुबह से आंशिक बादल रहेंगे, दोपहर में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल का अधिकतम 32°C और न्यूनतम 19°C रहेगा। इंदौर का अधिकतम 32-33°C रहेगा। आज सुबह 6:20 बजे भोपाल में तापमान 25°C और सावर (Sanwer) में 26°C दर्ज किया गया।
किसानों के लिए सलाह
बिजली चमकने के दौरान रखेत में काम न करें, फसल को ढक कर रखें और मौसम साफ होने तक कीटनाशक का छिड़काव टाल दें।

