jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का सिलसिला जारी, आज इतने कम हुए दाम

पिछले काफी समय से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। आज यनि 28 दिसबंर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे की गिरावट आई जिसके बाद आज रेट 69.55 रूपए है वहीं आज डीजल के दाम 14 पैसे कम हुए जिसके बाद आज रेट 63.76 रूपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 75.18 रुपए प्रति लीटर हो गए और डीजल की कीमत 66.57 प्रति लीटर है वहीं कोलकाता में पेट्रोल 71.65 तो डीजल 65.37 रूपए, चेन्नई में पेट्रोल 72.16 तो डीजल 67.16 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट–

- Install Android App -

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 69.55 रूपए 63.76 रूपए
मुंबई 75.18 रुपए 66.57 रूपए
कोलकाता 71.65 रूपए 65.37 रूपए
चेन्नई 72.16 रूपए 67.16 रूपए

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 74.53 रूपए, लुधियाना में 74.99 रूपए, अमृतसर 74.85 रूपए, पटियाला में 74.63 रूपए और चंडीगढ़ में 65.76 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।

जालंधर 74.53 रूपए 63.59 रूपए
लुधियाना 74.99 रूपए 63.97 रूपए
अमृतसर 74.85 रूपए 63.86 रूपए
पटियाला 74.63 रूपए 63.67 रूपए
चंडीगढ़ 65.76 रूपए 60.58 रूपए

दिल्ली में 63 रूपए तक आ सकते है रेट
ग्लोबल मार्केट में ग्रोथ को लेकर जारी चिंताओं के चलते कच्चे तेल के दाम गिर रहे है 3 अक्टूबर को कच्चा तेल अपने इस साल के ऊपरी स्तर 86.74 डॉलर प्रति बैरल पर था वहीं, अब 42 फीसदी गिरकर कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल आ गई है। मतलब साफ है कि दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के भाव 63 रुपए प्रति लीटर तक आ सकते है वहीं, डीज़ल के दाम 56 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार कच्चा तेल यहां से 47 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। ऐसे में रुपया और सस्ता हो सकता है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये 69 रुपए तक मजबूत हो सकता है. ऐसे में घरेलू स्तर पर पेट्रोल के दाम 6 रुपए तक कम होने का अनुमान है।