jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

पेट्रोल डीजल के बाद रसोई गैस के दामो में फिर लगी आग – संजय पांडेय 

रसोई गैस के बढ़ते दामो का कांग्रेस ने किया विरोध

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। पेट्रोल डीजल के दामो में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में 25 रूपए 50 पैसे (प्रति सिलेंडर) बढ़ोत्तरी की जिला कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता संजय पांडेय ने बताया की सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जुलाई से LPG सिलेंडरो के दामो में 25.50 रूपए की बढ़ोत्तरी की है। जो की अनुचित व् निंदनीय है। एक वर्ष के अंदर रसोई गैस के प्रति सिलेंडर के दामो में 140 रूपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की गयी है। गत वर्ष तक रसोई गैस की सब्सिडी 175 रूपए मिलती थी। आज महज 21 रूपए सब्सिडी मिल रही है और अधिकांश लोगो को तो वह भी नहीं मिल पा रही है।जिला कांग्रेस प्रवक्ता संजय पांडेय ने बताया कि कांग्रेस के शासन काल में जब पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम बढ़ते थे तो  भाजपा के लोग सड़को पर आकर खुला विरोध करते थे। आज कहा है यह भक्तजन, क्यों मूक है क्या जनता की तकलीफों  कठिनाइयों से क्या इनका कोई वास्ता नहीं है।