jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई

मकड़ाई समाचार इटारसी (नर्मदापुरम)। शनिवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग खेड़ा स्थित आरडी संतुलाल पेट्रोल पंप पर एक कर्मचारी ने पेट्रोल लेने आए एक युवक पर नोजल पंप से पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। घटना के पीछे दोनों युवकों की पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार काबड़ मोहल्ला पुरानी इटारसी निवासी 21 वर्षीय रितिक साहू के घर पर नवरात्र की बाड़ी रखी हुई है। रात में भजन के बाद रितिक अपनी बाइक लेकर पेट्रोल पंप गया था, यहां उसके मोहल्ले के रहने वाले पंप कर्मचारी अंकित विश्वकर्मा ने पेट्रोल मशीन के सामने खड़े रितिक के ऊपर नोजल पाइप से पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। आग में झुलसे युवक को देखकर अन्य कर्मचारियों ने उसे किसी तरह बचाया और रात में सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। युवक रितिक 20 फीसद आग में जल गया है। बताया गया है कि रितिक और अंकित के बीच कोई रंजिश चली आ रही है, इसी बात को लेकर यह घटना हुई है। पेट्रोल पंप जैसी संवेदनशील जगह पर आग लगने के बाद कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। पुलिस मौके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

- Install Android App -

आग में झुलसे युवक ने बताया कि घटना के दौरान उसकी बुआ का लड़का भी था, आरोपित अंकित ने उसे जिंदा जलाने की धमकी देकर कहा कि तुझे पेट्रोल डालकर आग लगा दूंगा, इसी दौरान नोजल से पेट्रोल छिड़ककर उसने माचिस की तीली सुलगाकर उसे आग के हवाले कर दिया। जलते हुए कपड़े फाड़कर किसी तरह अंकित ने आग पर काबू पाया। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। पंप संचालक सत्यम अग्रवाल ने बताया कि दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। युवक के बयान लेकर कार्रवाई की जा रही है।