jhankar
ब्रेकिंग
थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन

 हरदा न्यूज़ : महिला ने पति को शराब पीने से रोका, तो नाराज पति ने डंडे से कर दी पिटाई  

मकड़ाई समाचार हरदा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति को शराब पीने से रोका। इस बात से नाराज पति ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। आसपास में रहने वाले लोगों ओर परिजनों उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए है।

- Install Android App -

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी महमूदाबाद में रहने वाला राजू गोड़ उम्र 30 साल रोजाना शराब पीकर घर में गाली गलौज कर कलह किया करता है। उसकी पत्नी आशा बाई ने उसे शराब पीने के लिए मना किया। इस बात को लेकर वह अपनी पत्नी पर भड़क उठा। उसने पत्नी की डंडे से पिटाई कर डाली। घायल महिला को उसका देवर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया है। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। अस्पताल चौकी पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज करने पर कार्रवाई कर रही है।