jhankar
ब्रेकिंग
थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन

थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अपराधों पर जताई नाराजगी

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा।नर्मदापुरम रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आईजी चंद्रशेखर सोलंकी ने शुक्रवार को थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया बिना किसी पूर्व सूचना के आईजी थाने पहुंचने से स्टाफ में अफरा -्तफरी की स्थिति बन गई चले निरीक्षण के दौरान थाने के हर कोने की बारीकी से जांच की। महिला डेस्क पर पहुंचे वहां तैनात महिला आरक्षक से उन्होंने महिला फरियादियों से व्यवहार, शिकायतों के निराकरण और संचालन को लेकर सवाल-जवाब किए।

उन्होंने निर्देश दिए कि महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और हर शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज हो रजिस्टर, रोज़नामचा, लंबित अपराधों की फाइलें और हवालात का निरीक्षण किया। कई पुराने लंबित मामलों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और थाना प्रभारी को निराकरण के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के रख-रखाव की भी जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान आम जनता को थाने में न्याय का एहसास होना चाहिए, थाने की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता जरूरी है।